फतेहपुर, अप्रैल 4 -- विजयीपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अन्तर्गत शनिवार को विजयीपुर मंडल का भाजपा द्वारा वर्ग आयोजित हुआ। जिसमें जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, विधायक कृष्णा पासवान उपस्थित रहीं। प्रशिक्षण वर्ग में विधायक ने संगठनात्मक संरचना को मजबूत करने के लिए जरूरी बिन्दुओं पर प्रकाश डाला। द्वितीय वर्ग सत्र में विमलेश पांडेय द्वारा सोशल आईटी व तृतीय सत्र में दिनेश बाजपेई द्वारा वैचारिक अधिष्ठान विषय पर सम्बोधित किया गया। जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अन्तर्गत जनपद के सभी मंडलों में वर्ग आयोजित किए जा रहे है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.