सेवा कार्यों पर हुई चर्चा, रेड क्रॉस ने विनय को किया सम्मानित
शाहजहांपुर, जून 13 -- शाहजहांपुर। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी और "परी आपकी रसोई" के बीच सेवा कार्यों को लेकर सहयोग और समन्वय का संदेश देखने को मिला। समाजसेवी एवं "परी आपकी रसोई" के संचालक विनय अग्रवाल ने शुक्रवार को रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ. विजय जोहरी के आवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की।
सेवा कार्यों पर चर्चा इस दौरान दोनों संस्थाओं द्वारा किए जा रहे मानव सेवा कार्यों पर चर्चा हुई। डॉ. विजय जोहरी ने कहा कि "परी आपकी रसोई" के माध्यम से जरूरतमंदों, असहाय लोगों और मरीजों के तीमारदारों को मात्र 10 रुपये में भोजन उपलब्ध कराना समाज के लिए प्रेरणादायक पहल है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में इस प्रकार की सेवाएं मानवता की मिसाल हैं। भेंट के दौरान विनय अग्रवाल ने रेड क्रॉस सोसाइटी के सेवा सहायता कक्ष और राहत सामग्री भंडार का अवलोकन किया।
रेड क्रॉस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.