सीतामढ़ी, जुलाई 20 -- आमोद कुमार सीतामढ़ी। छत्रपति शिवाजी महाराज सेवा समिति (ट्रस्ट) के तत्वावधान में समाज की उन्नति, संगठन, सशक्तिकरण एवं जनजागरण के उद्देश्य से डुमरा रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में सामाजिक बैठक सह जागरुकता कार्यक्रम आयोजित हुई।कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुधीर पटेल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वहीं बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक हरिनारायण राय व मंच संचालन शिवहर डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार ने किया। कार्यक्रम में इंजीनियर अश्विनी कुमार, इंजीनियर एनके वर्मा, शशिभूषण, पूर्व डीआईजी चंद्रिका राय सहित कई लोग मौजूद थे। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज सेवा समिति (ट्रस्ट) का प्रमुख उद्देश्य छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन, आदर्शों एवं इतिहास से समाज को परिचित क...