संभल, नवम्बर 10 -- जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन-5 का वार्षिक अधिवेशन उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में छह राज्यों से आए फेडरेशन पदाधिकारी, समाजसेवी और प्रतिनिधि शामिल हुए। अधिवेशन का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर जायंट्स प्रार्थना के साथ हुआ। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच अतिथियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया। रविवार को चंदौसी रोड स्थित एक रिजॉर्ट में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डिप्टी वर्ल्ड चेयरमैन जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन एसपी चतुर्वेदी ने कहा कि सेवा और समर्पण ही जीवन का सर्वोच्च धर्म है। उन्होंने कहा कि जायंट्स संगठन मानवता और सहयोग की भावना को सशक्त बना रहा है। विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष फेडरेशन-1ए मुंबई पूनम रावल ने कहा कि संगठन की असली शक्ति निष्ठा और अनुशासन में निहित है, वहीं अध्यक्ष फेडरेशन-2सी सांगल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.