धनबाद, अप्रैल 13 -- धनबाद। सेवा एवं समर्पण संस्था की ओर से ढांगी के डंगवाडीह में 50 बच्चों के बीच शिक्षा सामग्री एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। इस पहल अंतर्गत बच्चों को बैग, कॉपी, पेंसिल आदि के साथ-साथ चिप्स, चॉकलेट और केक भी दिए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें स्कूल जाने के लिए प्रेरित करना था। इस दौरान बच्चों के साथ समय बिताकर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया। इस सेवा कार्य में रेखा, सुरभि, गुड्डिया, काजल झा, चैताली, रूबी, विशाल महतो, अनीशा, अंजना, छवि समेत अन्य सदस्यों ने सक्रिय योगदान दिया। सेवा एवं समर्पण संस्था भविष्य में भी ऐसे जनहित कार्यों को जारी रखने के लिए संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.