धनबाद, फरवरी 18 -- धनबाद। सेवा और समर्पण के सदस्यों ने शिक्षा को बढ़ावा देने के अपने संकल्प को आगे बढ़ाते हुए बरमसिया पुल के पास स्थित आंगनबाड़ी एवं आसपास के मोहल्लों में जाकर बच्चों के साथ समय व्यतीत किया। इस दौरान बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रेरित किया गया तथा उनके बीच कॉपी, चिप्स एवं अन्य खाद्य सामग्री वितरित की गई, जिससे उनमें शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़े। कार्यक्रम में कुल 50 बच्चों को शैक्षणिक सामग्री प्रदान की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में मनीषा सिंह, काजल झा, सुरभि, स्नेहा, रेखा शर्मा, गुड़िया, विमल, अनीशा दास, कृष्णा जी, चैताली, रूबी, सुप्रति सहित अन्य सदस्य उपस्थित रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...