धनबाद, मार्च 11 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मंगलवार को सेवा और समर्पण नामक सामाजिक संस्था की ओर से धनबाद मेडिकल कॉलेज ब्लड सेंटर में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में 20 महिलाओं ने रक्तदान कर समाज सेवा का संदेश दिया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि सांसद ढुलू महतो की पत्नी सावित्री देवी भी पहुंचीं और रक्तदान करने वाली वीरांगनाओं का हौसला बढ़ाया।बतौर विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम में आई डीएसपी (लॉ एंड ऑर्डर) की पत्नी इकराम और डॉ नीलम मिश्रा ने स्वयं रक्तदान कर दूसरी महिलाओं को इसके लिए प्रेरित किया। अतिथियों ने संस्था की अध्यक्ष काजल झा के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की तथा हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। सावित्री देवी ने अधीक्षक डॉ डीके गिंदोरिया, ब्लड सेंटर प्रभारी डॉ बीके पांडेय व वरीय अस्पताल प्रबंधक डॉ सुमन से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.