शाहजहांपुर, अप्रैल 8 -- निगोही। वार्ड संख्या आठ ब्रिज विहार में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के बाद स्वच्छता प्रहरियों को सम्मानित किया गया और एक गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें डीसीबी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में डीपीएस राठौर ने कहा कि स्वच्छता प्रहरियों के योगदान से ही समाज स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में जीवन यापन कर पा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का स्थापना दिवस सेवा और समर्पण की प्रेरणा देता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के कारण देश की वैश्विक स्तर पर पहचान मजबूत हुई है और विकास कार्यों को गति मिली है। इस दौरान सफाई नायक राजकुमार, शिवलाल, प्रभात कुमार, सुरजीत कुमार और लता को सम्मानित किया गया। जिला महामंत्री अंशुल सिंह च...