जौनपुर, अप्रैल 14 -- सिंगरामऊ। राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय के शिक्षा संकाय में बीएड द्वितीय सेमेस्टर के प्रशिक्षुओं का पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का आयोजन किया गया। शुभारम्भ प्राचार्य प्रो अरुण कुमार सिंह तथा विभागाध्यक्ष डॉ. अंजनी कुमार मिश्र ने दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना करके किया। प्रो. अरुण कुमार सिंह ने कहा कि यह प्रशिक्षण एक ईमानदार, सेवाभावी, सद्चरित्रवान नागरिक का निर्माण करता है, जो समाज को नई दिशा प्रदान करेगा। विभागाध्यक्ष डॉ. अंजनी कुमार मिश्र ने सभी के प्रति आभार प्रदर्शित किया और इस अवसर पर शिक्षा संकाय के प्राध्यापक डा. योगेश कुमार, डा. राजेश कुमार सिंह द्वितीय, डा. कलीम अंसारी,रवीन्द्र बहादुर सिंह उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- स्काउट सिखाता है टीम भावना और नेतृत्व कौशल : अभिजीत प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए प्रशिक्षक स...