मथुरा, मार्च 14 -- रंगीली कुंज में चल रहे केलिमाल महोत्सव में संत प्रेमानंद महाराज ने बधाई भिजवाई। अपने विशेष परिकरों के द्वारा भेजे गए संदेश में उन्होंने कहा कि केलिमाल महोत्सव प्रिया प्रियतम की अंतरंग लीला का महोत्सव है। इससे साक्षात बिहारीजी के दर्शन होते हैं। यह बधाई संदेश देते हुए संत प्रेमानंद महाराज के विशेष परिकर हित दायिनी शरण बाबा ने कहा कि संत जनों के सानिध्य से ही आराध्य का दर्शन प्राप्त होता है। रंगीली कुंज के संस्थापक बाबा श्याम दास ने कहा कि महोत्सव केवल गायन और वादन तक ही सीमित नहीं रहा, अपितु यह सेवा और समर्पण का केंद्र भी बना। कुंज बिहारी दास भक्तमाली ने व्यासपीठ से केलिमाल कथा का श्रवण कराते हुए ठाकुर बांके बिहारी महाराज के प्राकट्य का प्रसंग सुनाया। गायक कुंज बिहारी महाराज ने आज निधिवन में सखियों आनंद हो गया, आज बांके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.