लखीमपुरखीरी, मई 3 -- गोला में भारतीय जनता पार्टी गोला नगर की नवीन कार्यकारिणी के सम्मान में स्वागत समारोह किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद भाजपा नगर अध्यक्ष विनोद स्वर्णकार ने नई कार्यकारिणी के दायित्वधारी पदाधिकारियों का परिचय कराया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक अमन गिरि, विशिष्ट अतिथि पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, सुर्जन लाल वर्मा एवं विजय महेश्वरी सहित अन्य अतिथियों ने पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि विधायक अमन गिरि ने कहा कि भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं को नए दायित्व के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। विशिष्ट अतिथि विजय शुक्ला रिंकू ने कहा कि संगठन की मजबूती, जनसेवा और राष्ट्र निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.