कोडरमा, नवम्बर 28 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। सेवा अधिकार सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को प्रखंड के सुदूरवर्ती आदिवासी बहुल पंचायत डगरनवा में शिविर का आयोजन किया गया। दूरदराज़ के इलाकों से बड़ी संख्या में ग्रामीण शिविर स्थल पर पहुँचे और विभिन्न विभागों द्वारा उपलब्ध कराई गई सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी हुलास महतो एवं अंचल अधिकारी परमेश्वर कुशवाहा ने ग्रामीणों को शिविर में मिलने वाली सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं की विस्तार से जानकारी दी। शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉल पर सैकड़ों आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से कई मामलों का ऑन स्पॉट निपटारा किया गया। शिविर में पदाधिकारियों द्वारा कई लाभुकों के बीच पेंशन स्वीकृति पत्रों का वितरण किया गया। साथ ही मनरेगा मजदूरों को जॉब कार्ड भी उपलब्ध कराए गए। बाल विकास पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.