सेवालय संस्थान के बच्चों को बांटी खुशियां
हल्द्वानी, जून 16 -- हल्द्वानी। ऑल इंडिया लायंस क्लब की शाखाओं प्रयास और उड़ान के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को सेवालय संस्थान में एक विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रयास क्लब की अध्यक्ष सोनू जोशी और उड़ान क्लब की अध्यक्ष ममता अग्रवाल ने किया। इस दौरान क्लब की ओर से बच्चों को दरियां, फल और खाने-पीने की आवश्यक सामग्री वितरित की गई। इस मौके पर बच्चों ने बेहद खूबसूरत देशभक्ति गीत सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। संस्थान द्वारा इन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए दिए बनाना, फॉल-पीको और सिलाई जैसी आत्मनिर्भर बनाने वाली ट्रेनिंग भी दी जा रही है। यह भी पढ़ें- सेवालय संस्थान के बच्चों को बांटी खुशियां
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.