उरई, मई 2 -- उरई। संवाददाता सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से अवश्य मुक्ति मिलेगी। शिक्षक धैर्य बनाए रखें किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होगा। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश शिक्षकों की सेवा सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है।यह बात राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कही।पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजीत सिंह व पूर्व प्रदेश महामंत्री भगवती सिंह के साथ उरई आगमन पर गोविंदम रेस्टोरेंट में शिक्षकों ने गर्मजोशी के साथ उनका भव्य स्वागत किया। शिव शंकर सिंह ने कहा कि टीईटी के मुद्दे पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ निर्णायक लड़ाई लड़ रहा है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने संगठन को आश्वासन दिया है कि पूर्व से कार्यरत किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार सभी आवश्यक ...