शाहजहांपुर, मई 10 -- शाहजहांपुर। सउदी अरब में शाहजहांपुर के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार ने सेवायोजन विभाग के माध्यम से विभिन्न तकनीकी पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। भर्ती के लिए पंजीकरण सेवायोजन विभाग के पोर्टल पर शुरू कर दिया गया है। जिला सेवायोजन अधिकारी की ओर की अनुसार मैकेनिकल टेक्नीशियन, फैब्रिकेशन फोरमैन, मैकेनिकल फिटर, स्ट्रक्चरल फैब्रिकेटर, फैब्रिकेशन सुपरवाइजर, मैकेनिकल हेल्पर, सीएसएस वेल्डर्स और पाइप फैब्रिकेटर समेत कुल 91 पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया के तहत अलग-अलग पदों के लिए आयु सीमा, अनुभव और वेतनमान निर्धारित किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को करीब 29 हजार रुपये से लेकर 99 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- सऊदी में नौकरी के लिए ऑनलाइन करें आवे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.