सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेला 29 को
सिद्धार्थ, मई 27 -- सिद्धार्थनगर। जिला सेवायोजन कार्यालय के परिसर में 29 मई की सुबह 10 बजे से रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। इसमें सिद्धार्थनगर के लिए बीएसएस सुरक्षा सर्विस प्रालि द्वारा सिक्योरिटी गार्ड पुरुष/महिला अभ्यर्थियों का चयन कर नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। इसमें चयन के लिए इण्टर पास होना जरूरी है। यह जानकारी जिला सेवायोजन अधिकारी मिथिलेश कुमार मिश्र ने दी। उन्होंने बताया कि मेला में मूल शैक्षिक प्रमाणपत्रों की छाया प्रति, आधारकार्ड, एक फोटो व बायोडाटा के साथ उपस्थित होकर प्रतिभाग कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- मुंगेर में 30 मई को लगेगा रोजगार मेला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.