प्रयागराज, जुलाई 16 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर में 18 जुलाई को सुबह दस बजे से एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। मेले में निजी क्षेत्र की कंपनी टीसीआई द्वारा 13.5 से 18 हजार प्रतिमाह पर 50 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। मेले में हाईस्कूल, इंटर, स्नातक उत्तीर्ण 18 से 25 वर्ष के बेरोजगार अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीयन करके सभी शैक्षिक प्रमाणपत्र, अंकपत्र एवं जाति प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ प्रतिभाग कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...