साहिबगंज, अप्रैल 1 -- साहिबगंज। जैप 9 में पदस्थापित तीन पुलिस सशस्त्र पदाधिकारी मंगलवार को सेवानिवृत हो गए। मौके पर जैप 9 परिसर में विदाई समारोह हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जैप 9 डीएसपी से विजय कुमार कुशवाहा मौजूद थे। सेवानिवृत होने वालों में निरीक्षक(स) उदय सिंह, नि.रीक्षक(स) अजय कुमार सिंह व हवलदार संजय कुमार शर्मा हंै। डीएसपी ने कहा कि सरकारी सेवा में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सेवानिवृत्त होना ही पड़ता है। सेवानिवृति के बाद इंसान के जीवन में दूसरा अध्याय शुरू होता है। यहां से हम लोगों को अपने परिवार व सामाजिक कार्यों में शत प्रतिशत भागीदारी करने का अवसर मिलता है। मौके पर जैप 9 के पदाधिकारी व जवान मौजूद थे। फोटो 18, समारोह में उपस्थित सेवानिवृत्त जैप के पदाधिकारीगण।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.