सेवानिवृत होकर घर लौटे बीएसएफ हवलदार का स्वागत
पलामू, जून 5 -- विश्रामपुर। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में अपना सेवा काल सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद हवलदार कुमार गौरव सिंह शुक्रवार को अपने पैतृक गांव उंटारी रोड पहुंचे। गांव आगमन पर ग्रामीणों, परिजनों एवं शुभचिंतकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। गांव में उनके स्वागत के लिए विशेष तैयारी की गई थी। परिवार के सदस्यों तथा आसपास के लोगों ने बाजे-गाजे के साथ उनका अभिनंदन किया और फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान गांव का माहौल उत्साह और गौरव से भर गया। ग्रामीणों ने कहा कि कुमार गौरव सिंह ने वर्षों तक देश की सीमाओं की सुरक्षा करते हुए साहस, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण का परिचय दिया है। उनकी सेवाएं युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कुमार गौरव सिंह ने स्वागत के लिए ग्रामीणों एवं परिजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मातृभूमि और देश की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.