प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 2 -- सांगीपुर। पूर्व सैनिकों के सम्मान में शुक्रवार शाम सांगीपुर के पूरे वैसन राजमतीपुर में सम्मान समारोह हुआ। स्थानीय अधिवक्ताओं और जनप्रतिनिधियों के संयुक्त प्रयास से आयोजित कार्यक्रम में लगभग दो दर्जन से अधिक सेवानिवृत सैनिकों को सम्मानित किया गया। लालगंज तहसील के वरिष्ठ अधिवक्ता सुजीत तिवारी जाह्नवी प्रताप सिंह और गांव के प्रधान संजय सिंह ने पूर्व सैनिकों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन 30 अप्रैल को कैप्टन पद से रिटायर होकर घर पहुंचे उदयराज सिंह की विशेष पहल पर किया गया था। इस मौके पर उदयराज सिंह, मनोज कुमार सिंह, जितेंद्र सिंह, कैलाश पति मिश्र, अशोक द्विवेदी, अंकुर सिंह, सत्यम सिंह मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...