गढ़वा, दिसम्बर 19 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। सेवानिवृत सेल कर्मी सह सिंघीताली गांव निवासी विनोद कुमार चौबे का बुधवार को इलाज के क्रम में रांची स्थित निजी हॉस्पिटल में हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही सेल कर्मियों सहित पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मालूम हो कि विगत तीन दिन पहले सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें गढ़वा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति गंभीर हो गई तो चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची रेफर कर दिया। फिर उन्हें रांची के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान बुधवार को अपराह्न करीब तीन बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में गांव के श्मशान घाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.