मोतिहारी, सितम्बर 30 -- मोतिहारी, निसं। साइबर ठगों ने देश के बड़े उद्योगपतियों के नाम पर 22 लाख रुपए की ठगी की है। मामले में सेवानिवृत सेना के जवान चकिया थाना क्षेत्र के रानीगंज फुलवरिया निवासी अवधेश कुमार सिंह के बयान पर साइबर थाना में एफआईआर दर्ज हुई है। इसमें कहा है कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने साजिश के तहत धोखाधड़ी, मानसिक दबाव व डराकर साइबर ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। साइबर ठगों ने उनसे अलग-अलग मोबाइल नंबर से संपर्क किया। खूद को प्रभावशाली व्यक्ति बताकर उन्हें विश्वास में लिया। साइबर ठग खूद को देश के बड़े उद्योगपतियों के रुप में प्रस्तूत करते थे। उन्हें फोन पर संपर्क कर मानसिक दबाव बनाया गया तथा धोखाधड़ी कर उनसे 22 लाख रुपए की साइबर ठगी कर ली। उक्त राशि उनके सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के खाता से विभिन्न लेनदेन के माध्यम से निकाली गई ...