सिमडेगा, अप्रैल 27 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि।जिले के वरिष्ठ सेवानिवृत शिक्षक अवधेश श्रीवास्तव का निधन रविवार को इलाज के दौरान हो गया। वे काफी दिनों से बिमार चल रहे थे। इलाज के दौरान ही उन्होंने रविवार को अंतिम सांसे ली। उनके निधन पर शिक्षा जगत में शोक की लहर है। उनके निधन पर विधायक भूषण बाड़ा, नप उपाध्यक्ष दीपक रिंकू, झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ के अध्यक्ष अली ईमाम सहित कई लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके पुत्र अभिषेक रंजन श्रीवास्तव एवं स्वदेश रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार सोमवार की सुबह 8:30 बजे तभाडीह स्थित पालामाड़ा नदी तट पर किया जाएगा। यह भी पढ़ें- शिक्षक नेता के निधन पर दी गई श्रद्धांजलि

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...