पलामू, मार्च 13 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू के जिला शिक्षा अधीक्षक सौरव प्रकाश ने कहा कि सेवानिवृत शिक्षकों की प्रोन्नति संबंधित संचिका का निष्पादन अप्रैल के प्रथम सप्ताह में स्थापना समिति की बैठक कर निष्पादित किया जाएगा। पलामू जिले में इस श्रेणी के करीब 200 सेवानिवृत शिक्षक हैं जिसमें 100 से संबंधित दस्तावेज कार्यालय में जमा कर दिया है। संबंधित दस्तावेज का सत्यापन का कार्य भी करीब-करीब पूरा कर लिया गया है। सेवानिवृत शिक्षकों की परेशानी को लेकर पूर्व सैनिक सह सामाजिक कार्यकर्ता बृजेश शुक्ला और हम पार्टी के जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार तिवारी के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी से मुलाकात कर संबंधित पक्ष रखा। इस क्रम में उन्होंने कहा कि कई चुनौतियों के बावजूद कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। अप्रैल में स्थापना सम...