काशीपुर, मई 5 -- काशीपुर, संवाददाता। प्लॉट बेचने के नाम पर एक सेवानिवृत्त रेलवे अधिकारी और मुरादाबाद की एक महिला से करीब 27 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने कॉलोनाइजर्स के तीन प्रॉपराइटरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों पर पहले भी धोखाधड़ी के मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। पहले मामले में मुरादाबाद निवासी ज्योति भास्कर ने थाना कुंडा में तहरीर देकर बताया कि उन्होंने यूके कॉलोनाइजर्स के प्रॉपराइटर एहसान अली, शाकिर अली, निजामुद्दीन और बिचौलिए विनय के माध्यम से ग्राम शाहगंज, जसपुर में 15 लाख रुपये में एक कॉर्नर प्लॉट खरीदा था। आरोप है कि पूरी रकम अदा करने और दाखिल-खारिज होने के बाद जब उन्होंने जमीन की पैमाइश कराई, तो पता चला कि वह भूमि सरकारी चकरोड निकली। कॉलोनी में मंदिर, पार्क और बिजली जैसी सुविधाओं का वादा...