मऊ, मार्च 1 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील सभागार में विदाई एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारियों के उल्लेखनीय सेवाकाल एवं योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। समारोह के मुख्य अतिथि रामेन्द्र पाण्डेय सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक एवं रामपाल सिंह सेवानिवृत्त लेखपाल को एसडीएम राजेश कुमार अग्रवाल तथा डा.धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय तहसीलदार ने सेवानिवृत्त अधिकारियों को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। एसडीएम ने सेवानिवृत्त कर्मियों के सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनकी निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगी। तहसीलदार डा.धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि सेवानिवृत्त अधिकारियों का अनुभव सदैव विभाग के लिए मार्गदर्शक रहेगा और युवा कर्मचारियों को उनके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.