पिथौरागढ़, मार्च 15 -- पिथौरागढ़ के मूल चहज व हॉल रामपुर रोड हल्द्वानी निवासी पूर्व सैनिक माधो सिंह बिष्ट का 94 साल की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके पोते शिक्षक ललित बिष्ट ने बताया कि उनका हल्द्वानी के ही एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। रविवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। पैतृक गांव चहज में माधो सिंह चर्चित चेहरा रहे,सेना से रिटायर के बाद वह जागर गायन के लिए भी क्षेत्र में प्रसिद्ध थे। उनका बड़ा बेटा गोविंद बिष्ट हल्द्वानी और छोटे बेटा आनंद बिष्ट खटीमा में रहते हैं। उनके निधन पर गंगोलीहाट और हल्द्वानी में शोक की लहर है। रानीबाग के चित्रशिला घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.