साहिबगंज, फरवरी 22 -- साहिबगंज। साहिबगंज कॉलेज के सेवानिवृत प्रो. रामेश्वर मंडल का निधन बीते शनिवार की शाम को हो गया। उनके निधन पर कॉलेज के शिक्षकों, कर्मियों व उनके विद्यार्थियों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। वे लंबे समय तक साहिबगंज कॉलेज में दर्शनशास्त्र के विभागाध्यक्ष थे । इसी कॉलेज से सेवानिवृत हुए थे। उनका निवास स्थानीय जिरवाबाड़ी में है। उनके समधी सामाजिक कार्यकर्ता सिधेश्वर मंडल ने बताया की प्रो. मंडल (85)का निधन शनिवार की शाम करीब 06.20 बजे रांची के गुरुनानक अस्पताल में हुआ था। वे शिव संस्था (शिव चर्चा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी थे। सभी ने उनके निधन पर शोक जताते ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है। उनका अंतिम संस्कार यहां मुनीलाल श्मशान घाट पर हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.