औरैया, फरवरी 3 -- दिबियापुर। विवेकानंद महाविद्यालय में भूगोल विभागाध्यक्ष रह चुके सेवानिवृत प्रोफेसर कुंवर सिंह पाल का सोमवार देर शाम दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और इलाज चल रहा था। उनके निधन की खबर से शैक्षिक जगत और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार दोपहर उनका पार्थिव शरीर दिल्ली से दिबियापुर के लोहिया नगर स्थित आवास पर लाया गया, जहां अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इसके बाद उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव अछल्दा क्षेत्र के मोहम्मदाबाद ले जाया गया, जहां पूरे विधि-विधान के साथ अंत्येष्टि की गई। उनके निधन पर पूर्व प्राचार्य डॉ अजब सिंह यादव, डॉ डीपी सिंह, डॉ इफ्तिखार हसन, प्राचार्य डॉ इकरार अहमद, नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा, पूर्व प्रधान अश्विनी शर्मा, शिक्षक नेता जलवीर सिंह यादव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.