फरीदाबाद, जून 15 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। पर्यावरण संरक्षण के लिए बड़े-बड़े अभियान चलाए जाते हैं, लेकिन कुछ लोग अपने छोटे-छोटे प्रयासों से समाज के सामने बड़ी मिसाल पेश करते हैं। ऐसी ही एक मिसाल सरकारी स्कूल से प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत रेनू चुघ हैं। उन्होंने बेकार समझी जाने वाली प्लास्टिक की बोतलों, पीवीसी पैनल, पुराने तार, कुल्हड़ और अन्य सामान का पुन: उपयोग कर अपनी छत को हरियाली से भर दिया है। उनका यह प्रयास न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहा है, बल्कि लोगों को वेस्ट मैनेजमेंट के प्रति भी जागरूक कर रहा है। वह गांव साहूपुरा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से वर्ष 2022 में सेवानिवृत हुई थी। रेनू चुघ को बचपन से ही पौधे लगाने और गार्डनिंग का शौक रहा है। सेवानिवृति के बाद उन्होंने अपने इस शौक को और आगे बढ़ाया और घर की छत को ए...