सेवानिवृत पांच शिक्षकों को शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित
बिजनौर, अप्रैल 14 -- बिजनौर। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में एक बैंक्वेट हॉल में शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी एवं सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक के सेवानिवृत पांच शिक्षकों ऋषिपाल सिंह, मेहर सुल्ताना, हसीना बानो, इकराम अहमद व उमेश देवी को तहसीलदार नजीबाबाद संतोष कुमार, बीईओ किरतपुर सूर्यकांत गिरि व संगठन के पदाधिकारियों ने शाल ओढ़ाकर प्रशस्ति पत्र तथा उपहार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सेवानिवृत शिक्षकों के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री भी प्रस्तुत की गई।मुख्य अतिथि तहसीलदार अमित कुमार ने शिक्षकों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जीवन में सफलता का श्रेय शिक्षकों को जाता है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.