बिहारशरीफ, अप्रैल 16 -- एकंगरसराय, निज संवाददाता। प्रखंड के धुरगांव व जमुआवां पंचायत में कार्यरत पंचायत सचिव उपेन्द्र कुमार सिंह सेवानिवृत हो गय हैं। गुरुवार को प्रखंड व अंचल के कर्मियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। सीओ विवेक कुमार ने उनके कार्यकाल की सराहना की। लोगों ने उन्हें अंग वस्त्र, छाता और छड़ी भेंट की। मौके पर बीपीओ कुमार सर्वेश, अशोक कुमार पांडेय, बीपीओ गौरव कुमार, सर्वेश प्रसाद, नरेन्द्र प्रसाद, सीताराम सिंह चंद्रवंशी, रामलखन पासवान, योगेश चंद्रवंशी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.