हाजीपुर, मार्च 19 -- हाजीपुर। निज संवाददाता लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के हाजीपुर नगर अध्यक्ष कबीर कुमार के पिता एवं सेवानिवृत्त डिप्टी कलेक्टर कृष्ण मोहन राम का सोमवार की संध्या इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। बताया जाता है कि स्वर्गीय कृष्ण मोहन राम पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका इलाज जारी था। मंगलवार की सुबह कौनहारा घाट पर पूरे विधि-विधान के साथ उनका अंतिम दाह संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। इस दौरान वातावरण गमगीन बना रहा। इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, वरिष्ठ नेता अवधेश सिंह, प्रदेश महासचिव हरिहर पासवान, रा...