मुंगेर, अप्रैल 30 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर नगर निगम के सेवानिवृत्त कर्मी विनोद कुमार द्वारा बकाया भुगतान को लेकर घोषित आत्मदाह कार्यक्रम आखिरकार टल गया। श्रमिक यूनियन के हस्तक्षेप और निगम प्रशासन के साथ सकारात्मक वार्ता के बाद यह निर्णय लिया गया। श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष संजय केशरी ने बताया कि, विनोद कुमार लंबे समय से अपने बकाया राशि के भुगतान के लिए निगम प्रशासन से गुहार लगा रहे थे। अपने पोते के इलाज की चिंता से परेशान होकर उन्होंने 30 अप्रैल को नगर निगम परिसर में आत्मदाह करने की घोषणा की थी। इसी बीच यूनियन नेतृत्व और नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता के बीच हुई बातचीत में सहमति बनी कि, 30 अप्रैल को होने वाली सशक्त स्थायी समिति की बैठक में प्रस्ताव पारित कर 20 से 25 दिनों के भीतर बकाया राशि का भुगतान कर दिया जाएगा। इस आश्वासन के बाद विनोद क...