महोबा, अप्रैल 8 -- कबरई ,संवाददाता। नगर पंचायत में सेवानिवृत कर्मचारियों द्वारा रुपए गिरने का वीडियो वायरल होने के बाद सभासदों ने पूरे मामले में जांच करा कार्रवाई की मांग उठाई है। नगर पंचायत में अध्यक्ष कक्ष में सेवानिवृत कर्मचारियों द्वारा एक ठेकेदार से पैसा लेने और बाद में रुपयों को गिनने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं कर रहा है। सभासद प्रेमचंद, प्रतिनिधि चंदन आदि ने पूरे मामले में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए जांच करा कार्रवाई की मांग उठाई है ।सभासदों द्वारा पूरे घटनाक्रम की सीसीटीवी फुटेज की मांग करते हुए जांच कराने की मांग की गई हैं। अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे मोइनुल इस्लाम का कहना है कि वीडियो वायरल होने के बाद पूरे मामले की जांच कराई जा रही है ।लेनदेन के रुप...