अलीगढ़, अप्रैल 22 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं शिक्षक पेंशनर्स एसोसिएशन ने मंगलवार को कलक्ट्रेट के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। पेंशनरों ने कहा कि उत्तरप्रदेश सरकार शिक्षक व कर्मचारी विरोधी है। एसोसिएशन अध्यक्ष उदय राज सिंह ने वित्त विधेयक 2025 में समिति द्वारा पेंशनरों को आठवें वेतन से अलग रखे जाने पर चर्चा की। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के संरक्षक एवं पूर्व शिक्षक विधायक जगदीश किशोर जैन ने कहा कि सरकार जानबूझकर पेंशनर्स को परेशान कर रही है। उनकी जायज मांगों को भी नहीं मान रही है। उनको आठवें वेतन आयोग में सम्मिलित किया जाए और 10 सूत्रीय मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाए। यह भी पढ़ें- पुरानी पेंशन व्यवस्था को किया जाए बहाल, सौंपा ज्ञापन धरने पर प्रमुख रूप से संगठन के महामंत्री रामबाबू शर्मा ने कहा कि यह धरना प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.