अलीगढ़, मार्च 21 -- अलीगढ़, संवाददाता। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं शिक्षक पेंशनर्स एसोसिएशन अलीगढ़ ने प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेशव्यापी आंदोलन करने का निर्णय लिया है। संगठन ने बताया कि भारत सरकार व केंद्रीय आठवें वेतन आयोग द्वारा पुराने पेंशनर्स की अनदेखी के विरोध में 20 मार्च शुक्रवार से सामूहिक हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया है। जिसके तहत प्रधानमंत्री को याचिका भेजी जाएगी। इसके बाद 21 अप्रैल को सभी जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन व विरोध सभाएं आयोजित की जाएंगी। इस दौरान जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। अध्यक्ष उदयराज सिंह ने सभी पेंशनर्स से आंदोलन में शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.