सेवानिवृत कर्नल के घर पर लूट करने वाले चार बांग्लादेशी दबोचे
गुड़गांव, जून 10 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। पालम विहार के सेक्टर-23 में स्थित पूर्व कर्नल के मकान में बेटे, बहू और नातिन को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार शातिर बांग्लादेशी बदमाशों को पालम विहार अपराध शाखा ने पकड़ लिया है। बदमाश पॉश इलाकों में रेकी कर हथियारों के बल पर लूट और डकैती की वारदात को अंजाम देने में माहिर है। मंगलवार को द्वारका रोड के पास बजघेड़ा अंडरपास पर जब पुलिस ने बदमाशों को घेरा तो खुद को बचाने के लिए चारों बदमाशों ने अंडरपास में छलांग लगा दी। इस कोशिश में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। तीन आरोपियों के पैरों में और एक के हाथ में फ्रैक्चर आया है। फिलहाल चारों को पुलिस हिरासत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में रिटायर कर्नल के घर लूट मामले में दबोचे गए 4 बांग्लादेशी, हाथ-पैर टूटेपुलिस ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.