गोपालगंज, फरवरी 28 -- गोपालगंज। नगर संवाददाता जिला शिक्षा कार्यालय सभागार में शनिवार को सेवानिवृत्त शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में कुल 9 शिक्षक व कर्मियों को अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्ति के साथ ही उन्हें सेवांत लाभ भी दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी योगेश कुमार ने कहा कि सेवा-काल का समापन जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत है। समारोह में कर्मियों ने बताया कि अब विभागीय प्रक्रिया में सुधार के कारण सेवानिवृत्ति के दिन ही सभी कागजी कार्रवाई पूरी कर सेवांत लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उन्हें काफी सहूलियत मिल रही है। सेवानिवृत्त होने वालों में अजय कुमार, साहेब हुसैन, भरत प्रसाद, कृष्णजी भक्त, राजकिशोर शाह, रवीन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.