मऊ, मार्च 2 -- पहसा। रतनपुरा प्रखंड के दक्षिणांचल स्थित मुस्तफाबाद के सरनापुर पुरवा निवासी विजय बहादुर होमगार्ड के पद से सेवानिवृत हो गए। हलधरपुर थाना परिसर में आयोजित विदाई समारोह में उन्हें थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार और होमगार्डों ने साइकिल, अंग वस्त्र तथा पुस्तक भेंट किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि ठाकुर रमेश सिंह चौहान दिलेर ने सेवानिवृत्त होमगार्ड विजय बहादुर यादव के कार्य का स्मरण करते हुए उन्हें विभाग के लिए बेहद मुफीद सिपाही बताया ,और कहा कि उनकी सेवाएं सदैव याद रखी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...