मधुबनी, मई 31 -- मो. माजिद हरलाखी। हिसार गांव के कोदरिया टोल, वार्ड नंबर 13 निवासी बेनीपट्टी के मोहम्मदपुर पंचायत में पदस्थापित पंचायत सचिव रामस्वार्थ ठाकुर की मौत सेवानिवृत्त होने से एक दिन पहले हो गई। वे करीब 60 वर्ष के थे और कई सालों से कैंसर रोग से ग्रस्त थे। लगातार उनका इलाज चल रहा था और काफी समय से वे बीमार थे। उनके बड़े पुत्र सुनील कुमार अतिथि शिक्षक की नौकरी छोड़कर उनकी देखभाल कर रहे थे। मृतक की पत्नी 55 वर्षीय सावित्री देवी अभी जीवित हैं। उक्त सभी जानकारी देते हुए मृतक के बड़े पुत्र के ने बताया कि पिता की नौकरी 1997 ईस्वी में पहली पदस्थापना रहिका में हुई थी। उनके दो पुत्र सुनील और अनिल के अलावे एक पुत्री सुनीता देवी सभी बेरोजगार हैं और विवाहित हैं। परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है। इस घटना पर हिसार पंचायत की मुखिया कविता पांडेय ने शोक ...