सेवानिवृत्त होने पर सम्मान सह विदाई समारोह
समस्तीपुर, जून 30 -- शिवाजीनगर। राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय कलवारा में मंगलवार को सेवानिवृत्त शिक्षक उदय कुमार सिंह के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के एचएम सह पूर्व बीआरपी बालमुकुंद सिंह ने की। विद्यालय परिवार की ओर से उदय कुमार सिंह को मिथिला परंपरा के अनुसार पाग, पुष्पमाला, अंगवस्त्र, श्रीमद्भागवत गीता तथा साइकिल भेंट कर सम्मानित किया गया। संबोधन में उदय कुमार सिंह ने विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक का वास्तविक सम्मान उसके विद्यार्थियों की सफलता में निहित होता है। उन्होंने विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। मौके पर मृत्युंजय राय, पारस नाथ महराज, विकेश कुमार, रामनाथ पंडित,नीलू कुमारी,अरुण पासवान,सुदर्शन सिंह,रहमानी जी, रमन कुमार,शांति भूषण,देवानन्द कामत,दिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.