बाराबंकी, मार्च 30 -- बाराबंकी। विकास खण्ड बंकी क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में अपना जीवन समर्पित करने वाले शिक्षकों की विदाई का क्षण बेहद भावुक होता है। कुछ ऐसा ही नजारा कंपोज़िट विद्यालय पिपरौली में देखने को मिला, जहां इंचार्ज नाहिद जहां व सहायक अध्यापक निगार यासमीन के सेवानिवृत्त होने पर समारोह पूर्वक विदाई दी गई। समारोह की शुरुआत छात्राओं द्वारा विदाई गीतों पर नृत्य और लघु नाटिका के माध्यम से गुरु-शिष्य के अटूट रिश्ते को दर्शाया जिसे देखकर उपस्थित जनसमूह भावविभोर हो गया। दोनों शिक्षकों को फूल-मालाओं शाल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...