गिरडीह, मार्च 1 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह प्रधान डाकघर में कार्यरत सहायक डाकपाल जय राम मिश्रा की सेवानिवृत्त होने पर डाककर्मियो ने एक कार्यक्रम आयोजित कर उनहें भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर उपस्थित डाक कर्मियों और शुभचिंतकों ने उन्हें सम्मानित किया। डाकपाल जय राम मिश्रा ने अपने संबोधन में इसे एक भावुक क्षण बताया। उन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान मिले सहयोग और समर्थन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। मौके पर डाकपाल दशरथ प्रसाद, अशोक कुमार, मनोज कुमार सिन्हा, प्रमोद सिंह, कैलाशपति पाण्डेय, दीपक कुमार, राजीव कुमार पूर्व डाककर्मी अजय सिन्हा शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.