मधेपुरा, मार्च 2 -- कुमारखंड, निज संवाददाता। प्रखंड के रामनगर महेश पंचायत स्थित प्लस टू हाईस्कूल रामनगर बेला के निवर्तमान प्रभारी एचएम प्रिंसिपल सरदार के सेवानिवृत्त होने पर स्कूल परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्रभारी एचएम को सभी शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्रों ने अंगवस्त्र, पुष्प गुच्छ, बुके देकर सम्मानित किया। मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरीय शिक्षक राजेश रंजन भारती ने कहा कि निवर्तमान प्रभारी एचएम ने अपने सेवाकाल में स्कूल व्यवस्था को लेकर सतत जागरूक रहे। मौके पर छात्रों ने विदाई व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मौके पर शिक्षक शादाब शमी, गणेशचन्द झा, प्रज्ञा कुमारी, रिंकी कुमारी, माधुरी कुमारी, राजमोहन गांधी, रंजीत कुमार, रजनीश कुमार, अखलाकुर रहमान, निखिल कुमार, रवि कुमार रवि, प्राणजीत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.