लखीसराय, मई 31 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद के बाजार स्थित श्री जाकिर हुसैन राजकीय बुनियादी विद्यालय के सहायक शिक्षक पुनीत प्रसाद रमण की सेवानिवृत्ति पर विद्यालय परिवार के द्वारा विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पूर्व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह ने अध्यक्षता तथा शिक्षक नेता संदेश पटेल ने संचालन किया । नगर परिषद सभापति प्रतिनिधि सजन सिंह, शिक्षक नेता वरूण कुमार, प्रभारी धीरेंद्र कुमार धर्मेंद्र कुमार, श्रीप्रसाद महतो, रौशन कुमार , मो. शाहिद , स्नेहलता वर्मा मीना कुमारी आदि ने विचार व्यक्त किए और अंग वस्त्र तथा माला देकर सम्मानित किया। पूजा कुमारी , धीरेंद्र कुमार , आस्था आदि ने गीत प्रस्तुत किए। यह भी पढ़ें- सुपौल : शिक्षा के क्षेत्र में बिताया समय जीवन की सबसे बड़ी पूंजी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...