आरा, अप्रैल 2 -- पीरो, संवाद सूत्र। सेवानिवृत्त होने पर कर्मियों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता बीडीओ अशोक कुमार ने की। मालूम हो कि 31 मार्च को प्रखंड कार्यालय के उर्दू अनुवादक अयुब खान, पंचायत सेवक श्रीराम सिंह और राजस्व कर्मचारी सौकत अली अंसारी सेवानिवृत्त हो गये। सेवानिवृत्ति के उपरांत पीरो शहीद भवन में समारोह का आयोजन किया गया और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्त होने के बाद उर्दू अनुवादक अयूब खान ने कहा कि लंबे समय से पीरो के लोगों की सेवा की और सेवा के दौरान मुझे यहां के लोगों को सहयोग मिला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...