बदायूं, अगस्त 5 -- छिबऊकलां, संवाददाता। मातृभूमि की रक्षा में अपनी जीवन के स्वर्णिम वर्ष समर्पित करने के बाद जब देश का वीर जवान अपने घर लौटता है, तो पूरा क्षेत्र गर्व से सराबोर हो उठता है। ऐसा ही राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत नजारा बिसौली के गांव छिबऊकलां में देखने को मिला। सीमा सुरक्षा बल से सेवानिवृत्त होकर उपनिरीक्षक ऋषिपाल सिंह सोमवार को अपने गांव पहुंचे। गांव आगमन पर ग्रामीणों और परिजनों ने ऋषिपाल सिंह का स्वागत किया। गाड़ियों के लंबे काफिले के साथ जैसे ही देशभक्ति के तरानों और बैंडबाजे-डीजे की धुन पर उनका काफिला गांव की सीमा में दाखिल हुआ, पूरा माहौल भारत माता की जय और ऋषिपाल सिंह जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: एसबीआई से सेवानिवृत्त होने पर पलविंदर सिंह को विदाई समारोह के दौरान हर चौराहे, गली और मोहल्ले में ग्...