बागपत, मार्च 31 -- बागपत। जिले में दो केंद्रों पर दूसरे जनपदों की यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन चल रहा है। करीब 12 सौ अध्यापक मूल्यांकन में लगे हुए है। शासन से आदेश हुआ है कि मूल्यांकन में लगे ऐसे शिक्षक जो मंगलवार को सेवानिवृत्त हो रहे है उन्हें मूल्यांकन का कार्य नहीं कराया जाएगा। उन्हें अब मूल्यांकन से मुक्त रखा जाएगा। इसका आदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने जारी किया है। डीआईओएस राघवेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में 21 अध्यापक विभिन्न स्कूलों से सेवानिवृत्त हो रहे है। शासन के आदेशानुसार कार्य किया जाएगा। इन शिक्षकों को मूल्यांकन का कार्य नहीं लिया जाएगा। वैसे सभी शिक्षकों ने लगभग मूल्यांकन का कार्य पूरा हो चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...