रांची, फरवरी 28 -- रांची, वरीय संवाददाता। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) मुख्यालय में शनिवार को आयोजित सम्मान समारोह में फरवरी माह में सेवानिवृत्त होने वाले तीन कर्मियों को विदाई दी गई। महाप्रबंधक संजय ठाकुर ने लेखपाल बृज मोहन रजक, लिपिक गीता सिंह और हेड सिक्योरिटी गार्ड बंधन उरांव सहित अन्य कर्मियों को सम्मानित किया। मुख्यालय के अलावा विभिन्न क्षेत्रों से कुल 123 कर्मियों को विदाई दी गई। कर्मियों ने वीडियो के माध्यम से अपने सेवाकाल की स्मृतियां साझा कीं। संजय ठाकुर ने कर्मियों की निष्ठा और ईमानदारी की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.